प्रोफाइल

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, देवास
RBI पंजीकरण संख्या: RPCD 30/2011-12 (पंजीकरण दिनांक: 9 जनवरी 2012)

बैंक का कार्यक्षेत्र

बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण देवास जिला है। जिला वर्तमान में 9 तहसीलों में विभाजित है - सोनकच्छ, देवास, बागली, कन्नौद, टोंक-खुर्द, खातेगाँव, सतवास, हाटपिपल्या और उदयनगर।

देवास तहसील जिले के उत्तर-पश्चिमी भाग में, सोनकच्छ उत्तर-पूर्वी भाग में, बागली दक्षिण में, कन्नौद दक्षिण-मध्य भाग में और खातेगाँव दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सभी तहसील मुख्यालय सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं। देवास तहसील का मुख्यालय, जो जिला मुख्यालय भी है, बॉम्बे-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर स्थित है और पश्चिमी रेलवे की ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन से भी जुड़ा हुआ है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

देवास जिला कृषि प्रधान जिला है तथा यहाँ लघु एवं सीमांत कृषकों की संख्या अधिक है। बैंक की स्थापना से पूर्व जिले के गरीब कृषक साहूकारों से ऊँची ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करते थे, जिससे उनका आर्थिक विकास संभव न होकर हमेशा साहूकारों के चंगुल में फँसे रहते थे।

दीनहीन कृषकों की आर्थिक समस्याओं का निदान ढूँढने के लिये सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों का प्रारंभ वर्ष 1904 से ही भारत में हुआ था। देवास जिले में तत्कालीन स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक आयोजित करके तथा सहकारी आन्दोलन की यथेष्ठ प्रेरणादायक जानकारी देकर जिला स्तर पर सहकारी बैंक पंजीकृत करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस प्रकार तत्कालीन संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से बैंक का गठन किया जाकर दिनांक 9 जनवरी 2012 को पंजीयन हुआ।

विकास यात्रा

आर्थिक विकास की प्रभावपूर्ण गति के लिये एक मान्य विचारधारा, आपेक्षित पूँजी तथा संचालन के लिये योग्य व्यक्तियों का होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सभी स्तर पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा आवश्यक है। भ्रष्टाचार और स्वार्थ से उन्नति नहीं होती। आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दीर्घकाल में वास्तविक वृद्धि होती है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित देवास का निरंतर प्रगति का मुख्य कारण यही रहा है कि यहाँ पर एक मान्य विचारधारा, आपेक्षित पूँजी तथा संचालन के लिये योग्य व्यक्तियों की उपलब्धि सदैव होती रही है। सीमित संसाधनों के साथ बैंक ने अपना कार्य प्रारंभ किया। बैंक ने अपने व्यवसाय में अनेक कठिनाइयों का सामना समय चक्र के अनुसार किया। परन्तु किसी भी परिस्थिति में प्रगति अवरुद्ध नहीं हुई। बैंक ने अपने अमानतदारों का विश्वास प्राप्त कर निरंतर अमानतों में वृद्धि की।

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात

स्वाधीनता प्राप्ति के पश्चात देवास बैंक की प्रगति द्रुतगति होते हुए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती गई। भारत सरकार ने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात सहकारी आन्दोलन के विकास हेतु कई कमेटियों का गठन किया गया तथा उनसे प्राप्त सुझावों के अनुसार सहकारी आन्दोलन को गतिमान बनाया गया। पंचवर्षीय योजना लागू होने से विकास कार्यों का योजनानुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की शासकीय मंशा अनुसार विकास की गतिविधियों को तद्नुसार कार्यवाही करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर हुए।

आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ

वर्ष 2013 से बैंक प्रधान कार्यालय एवं सभी 20 शाखाएँ कोर बैंकिंग के अंतर्गत कार्य कर रही हैं। समस्त शाखाओं में NEFT की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध है एवं किसी भी शाखा से अन्य शाखा के खाताधारक लेन-देन कर सकते हैं। शाखाओं में SMS अलर्ट सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध है। बैंक में ATM सुविधा भी प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री योजनाएँ

शासन की योजनान्तर्गत बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही 18 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों के लिए शासन की अटल पेंशन योजना का क्रियान्वयन बैंक द्वारा किया जा रहा है।

किसानों के उत्थान की दृष्टि से शासन द्वारा अक्टूबर 2015 से मुख्यमंत्री कृषक सहकारी ऋण सहायता योजना प्रारंभ की गई है। इस योजनान्तर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा रबी सीजन 2015-16 से अल्पावधि फसल ऋण में शामिल खाद एवं बीज के लिये दिये गये/जाने वाले वस्तु ऋण की राशि पर 10 प्रतिशत, अधिकतम रू. 10,000/- प्रति कृषक प्रतिवर्ष अनुदान राज्य शासन द्वारा दिया जावेगा।

मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएँ